राजधानी रायपुर में गैंगरेप के पांच आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में गैंगरेप के पांच आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में गैंगरेप के पांच आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 27, 2017 12:49 pm IST

कल देर रात राजधानी में एक युवती ने पांच युवकों पर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला दर्ज करवाया था। जिसमे युवती ने आरोप लगाया था कि सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर इन लोगो ने पहले उससे ढ़ाई लाख रुपये ले लिये और फिर बाद में पांच लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। आज नया रायपुर के राखी थाने की पुलिस ने उन 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़े – खाना लेट परोसने से ढाबा संचालक को कुचला जीप से

बता दें कि  युवती सूरजपुर की रहने वाली है। युवती अपने परीचित से ही इन पांचों के संपर्क में आयी। युवती को प्रलोभन दिया गया है कि उसे मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगा दी जायेगी। युवती पिछले दिनों रायपुर भी इसी वजह से आयी थी। इधर युवती ने आरोप लगाया है कि पांचों ने उससे करीब ढ़ाई लाख रुपये भी हड़प लिये और उसके साथ गैंगरेप भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवको की गिरफ्तारी कर ली है.इधर पुलिस को महिला के बयान पर भी संदेह हो रहा है लिहाजा युवती के बयान की भी तस्दीक की जा रही है।


लेखक के बारे में