स्टार कैम्पेनर ने भाषण में प्रत्याशी का नाम लिया तो उसके खाते में जुड़ जाएगा सभा का खर्च

स्टार कैम्पेनर ने भाषण में प्रत्याशी का नाम लिया तो उसके खाते में जुड़ जाएगा सभा का खर्च

स्टार कैम्पेनर ने भाषण में प्रत्याशी का नाम लिया तो उसके खाते में जुड़ जाएगा सभा का खर्च
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 12, 2018 12:44 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान किसी राजनीतिक दल का स्टार कैम्पेनर सभा में दिए गए अपने भाषण में किसी प्रत्याशी का नाम लेगा तो उस सभा का खर्च प्रत्याशी के खाते में जाएगा।

ये जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 2468 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 381 कुल उड़नदस्ता, 374 स्थैतिक निगरानी दल का कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपना पहचान पत्र साथ मे रखना होगा। वे जितनी भी राशि रखें हो तो उसका डिपाजिट स्लिप या आहरण स्लिप साथ में रखना होगा

यह भी पढ़ें : ‘मी टू’, आरोपों की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय गठित करेगी समिति

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को और 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। जबकि 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में