छत्तीसगढ़ में चरम पर प्रचार, आज अमित शाह, राजनाथ, राहुल, रघुवर दास, सिद्धू , मनोज तिवारी, मायावती की सभाएं

छत्तीसगढ़ में चरम पर प्रचार, आज अमित शाह, राजनाथ, राहुल, रघुवर दास, सिद्धू , मनोज तिवारी, मायावती की सभाएं

छत्तीसगढ़ में चरम पर प्रचार, आज अमित शाह, राजनाथ, राहुल, रघुवर दास, सिद्धू , मनोज तिवारी, मायावती की सभाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 17, 2018 4:22 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम को खत्म होगा। इससे पहले यहां प्रचार में बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज रायपुर, सरगुजा और जशपुर जिले में रोड शो और सभाएं करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बैकुंठपुर, कोरबा, जांजगीर, अकलतरा और कसडोल में आमसभा लेंगे, वहीं भिलाईनगर में रोड शो भी करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सामरी, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़ और चंद्रपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी धरमजयगढ़, डौंडीलोहारा, बालोद और पाटन में आमसभा लेंगे। झारखण्ड के सीएम रघुवरदास भी आज साजा, कुरूद और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभाएं लेंगे।

आदिवासी नेता और सांसद रामविचार नेता भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा और बिल्हा में सभाएं करेंगे। उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज जशपुर और सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बैकुंठपुर और दरिमा में सभा को संबोधित करेंगे। उनके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारक और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू सिहावा नगरी में एक सभा को संबोधित करेंगे। बसपा की सुप्रीमो मायावती बलौदाबाजार जिले के सरसींवा में रैली करेंगी। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी सिहावा में सभा को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर एक बजे दिल्ली से सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पत्थलगांव के स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खरसिया इलाके के पुट्ठा मैदान में दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर दूसरी सभा लेंगे। यहां से वे धमतरी के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां चार बजकर 10 मिनट पर उनकी सभा धमतरी के मिशन ग्राउंड रत्नाबांधा में होनी है। तीन आमसभाओं के बाद अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम को वे रोड शो करेंगे, जिसमें रायपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी शामिल होंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 6 जिलों में धुआंधार सभाएं लेंगे और शाम को भिलाई में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री रमन सिंह सुबह साढ़े 11 बजे बैकुंठपुर के सांकरिया में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कोरबा के दर्री इलाके में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर और जांजगीर जिले के नवागढ़ में एक बजकर 40 मिनट पर सभा लेंगे। दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर वे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा और शाम करीब चार बजे कसडोल इलाके के वटगन में सभा लेंगे। शाम करीब पांच बजे रमन सिंह भिलाई पहुंचेंगे, जहां वे भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर धुंआधार प्रचार करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे दिल्ली से सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे सामरी विधानसभा के कुसमी में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। फिर दोपहर दो बजे वे रामानुजगंज विधानसभा के बलरामपुर में सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर मनेंद्रगढ़ में उनकी सभा होगी और आखिर में चंद्रपुर के मालखरौदा में शाम चार बजकर 20 मिनट पर एक रैली को संबोधित करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर साजा इलाके के बड़ेपुरदा में सभा लेंगे। फिर दोपहर साढ़े 12 बजे परपौंड़ी में और दोपहर सवा दो बजे सारंगढ़ इलाके के बरमकेला में सभा लेंगे। शाम को करीब चार बजे वे कुरुद में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी दोपहर 12 बजे धरमजयगढ़ विधानसभा के कापू, डेढ़ बजे डौंडीलोहारा, पौने तीन बजे बालोद, चार बजे कुम्हारी में आमसभा लेंगे।

 

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.