आचार संहिता लगते ही भाजपा विधायकों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, थाने में शिकायत भी

आचार संहिता लगते ही भाजपा विधायकों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, थाने में शिकायत भी

आचार संहिता लगते ही भाजपा विधायकों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, थाने में शिकायत भी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 20, 2018 3:05 pm IST

इंदौर। आचार संहिता लगने के साथ ही भाजपा विधायकों ने इंदौर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, गुटबाजी भी खुलकर सामने आ रही है। भाजपा विधायक अपनी ही पार्टी के लोगों पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। ताजा मामला विधानसभा क्रमांक तीन विधायक उषा ठाकुर से जुड़ा है।

दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा होनी है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सभी विधानसभा में बैनर पोस्टर और झंडे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए लिखित में अनुमति भी ली गई है। लेकिन निगमकर्मियों ने रावजी बाजार इलाके में कई जगह पर बैनर-पोस्टर हटा दिए हैं। निगम की इस कार्रवाई से उषा ठाकुर नाराज हो गई और उन्होंने थाने में शिकायत की है। हालांकि, प्रत्येक मकान की 700 अनुमति पत्र दिखाने के बाद निगम अधिकारियों ने तुरंत इस कार्रवाई को रोक दिया।

यह भी पढ़ें : मतदाताओं को लगाए जाने वाली अमिट स्याही पर मचा बवाल, जानिए वजह 

उषा ठाकुर ने आरोप लगाया है कि निगम किसी के दबाव में काम कर रहा है। इसके पीछे साजिश है। उन्होंने कहा कि इस साजिश में बीजेपी में जुड़े नए लोग ही शामिल है। लेकिन संगठन सब जानता और मैं भी संगठन के बड़े पदाधिकारियों के सामने इस बात को रखूंगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में