चुनाव प्रचार सामग्री विक्रेताओं को स्टॉक जाम होने का डर, जानिए वजह

चुनाव प्रचार सामग्री विक्रेताओं को स्टॉक जाम होने का डर, जानिए वजह

चुनाव प्रचार सामग्री विक्रेताओं को स्टॉक जाम होने का डर, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 22, 2018 11:54 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के घोषणा के साथ ही राजधानी रायपुर में चुना सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रहे चुनाव प्रचार सामग्री के विक्रेताओं के मुताबिक उन्होंने बड़े पैमाने पर चुनावी मटेरियल का स्टॉक जमा कर लिया हैहालांकि विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रचारप्रसार के लिए सामग्री बेचने वालों ने अपनी दुकानें सजा ली थी। लेकिन उम्मिदवारों की घोषणा में हो रही देरी ने इस दुकानदारों के चेहरे से मुस्कान छीन ली है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में अब तक सीधा मुकाबला हमेशा कांग्रेस-भाजपा के बीच ही होता रहा हैलेकिन इस बार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और आम आदमी पार्टी की जोर आजमाइश की वजह से प्रत्याशी बढ़ने से चुनाव रोचक हो गया हैऐसे में चुनाव प्रचार सामग्री का व्यवसाय करने वालों को अच्छे व्यापार की उम्मीद थीलेकिन पार्टियों द्वारा प्रत्याशीयों के नाम तय नहीं करने से व्यापारियों को अपने स्टॉक जाम होने की चिंता हो गई है।

यह भी पढ़ें : हैदराबाद-भोपाल-रायपुर फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव, अब जयपुर से होगी ऑपरेट

व्यापारियों के मुताबिक प्रचार के बदले हुए तरीकों के बावजूद परंपरात प्रचार सामग्री हर बार बिकती है, लिहाजा उन्होंने भी स्टॉक किया थालेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में विलंब होने से अब उन्हें नुकसान हो सकता है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में