रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने राजधानी पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक राजबब्बर ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। राजबब्बर ने बयान दिया है कि 15 साल में डॉक्टर साहब ने प्रदेश की जनता का ठीक तरीके से इलाज नहीं किया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है। डॉक्टर साहब ठीक तरीके से इलाज नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्हें बाबा का बुलाना पड़ता है।
पढ़ें- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के हजारों नेताओं का कांग्रेस प्रवेश,पुनिया की मौजूदगी में वापसी
आपको बतादें उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव रायपुर दौरे पर हैं। ये सभी नेता अलग-अलग जगहों में आयोजित कार्यक्रमों में होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं। राजबब्बर राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे राजनांदगांव से रायपुर आकर रात्रि 7.40 बजे नियमित विमान सेवा से दिल्ली रवाना होंगे।
पढ़ें- रायपुर की 7 विधानसभा सीटों के लिए अखिरी दिन 96 नामांकन, कुल 199, स्क्रूटनी शनिवार को
वहीं एआईसीसी प्रवक्ता रागिनी नायक दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके बाद वे 4 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे रायपुर से गिदर्री खुज्जी विधानसभा जाएंगी। राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राजनांदगांव से रायपुर लौटेंगी और रात 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। आपको बतादें विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पांचवीं और अंतिम सूची जारी कर दी है, प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद रूठे नेताओं को मनाने के साथ स्टारक प्रचारक पहुंचकर उम्मीदवारों को जिताने की अपील कर रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24