आज शाम थम जाएगा पहले चरण का शोर, सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित
आज शाम थम जाएगा पहले चरण का शोर, सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को पहले चरण के मतदान के लिए 10 नवम्बर यानी आज शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार आज दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशी शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे।
पढ़ें- कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों की कर्ज मा..
इसके बाद उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत प्रचार एवं घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रत्याशियों द्वारा मत याचना संबधी विज्ञापन मतदान समयानुसार 10 नवम्बर को दोपहर तीन बजे एवं शाम पांच बजे तक ही प्रसारित किये जा सकेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


