शह मात The Big Debate: साहब-बाबू सुन नहीं रहे..टेंशन में नेताजी! विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, क्या सुशासन तिहार से बढ़ेगी प्रशासनिक कसावट?
CG Politics News: महापौर का गुस्सा सातवें आसमान पर था क्योंकि लोग खराब सड़कों को लेकर निगम से आक्रोशित हैं।
CG Politics News/Image Credit: AI
- क्या छत्तीसगढ़ में सरकारी तंत्र से काम कराने, सत्तापक्ष को भी संघर्ष करना पड़ रहा है?
- सत्तापक्ष के जनप्रतिनियों को मंच से अफसरों को फटकार लगाते नजर आए हैं।
- इन मामलों के लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।
CG Politics News: रायपुर: अंबिकापुर मेयर का ये गुस्सा ये तल्ख लहजा है। शहर की बदहाल सड़कों के लेकर वो सड़कें जो शहर से गुजरती हैं और NHAI यानि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हिस्से आती हैं। महापौर का गुस्सा सातवें आसमान पर था क्योंकि लोग खराब सड़कों को लेकर निगम से आक्रोशित हैं। (CG Politics News) महापौर के गुस्से पर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का कहा कि प्रदेश में सरकारी सिस्टम बेलगाम है, अधिकारी हावी हैं, जनप्रतिनिधियों में कमी है। जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस शासनकाल में प्रशासन की याद दिलाते हुए दाव किया कि जो अफसर जनकल्याणकारी योजना में बाधा बनेगा, उसकी खैर नहीं।
CG Politics News: एक तरफ सरकार ‘सुशासन तिहार’ के तहत सिस्टम की समीक्षा कर रही है। (CG Politics News) समस्याओं का अंबार, शिकायतों की संख्या भी गवाही देती है कि सिस्टम में अब भी खामियां हैं, लेकिन क्या सरकारी तंत्र, सत्तापक्ष के नेताओं की भी नहीं सुन रहा, क्या जनप्रतिनिधियों को भी सिस्टम से जूझना पड़ रहा है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: UCC पर सियासी दंगल, एक्टिव हुआ मुस्लिम एंगल, इंदौर में हुई बैठक में हुआ गहरा मंथन, क्या समान नागरिक संहिता को लेकर एमपी में मचने वाला है बवाल?
- PBKS Won Against LSG: लगातार 6 हार के बाद मिली पंजाब को जीत, कप्तान अय्यर ने ठोंका तूफान शतक.. अब प्लेऑफ के लिए करनी होगी इस टीम की हार की दुआ
- Surguja Pension Home Delivery: IBC24 की खबर का बड़ा असर, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन, अब घर-घर पहुंच रही वृद्धा पेंशन

Facebook


