Vande Bharat: मां का कटा हाथ, कब मिलेगा इंसाफ? सिस्टम ने की ITBP जवान के दर्द की अनदेखी, जवानों को क्यों करना पड़ा कमिश्नरेट का घेराव?
Kanpur Police ITBP News: ITBP कांस्टेबल विकास झोले में अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर ये बेबस बेटा सिस्टम के न्याय की सामने गुहार लगा रहा है।
Kanpur Police ITBP News/Image Credit: IBC24.in
- ITBP के 50 कांस्टेबल आज कानपुर कमिश्नरेट पहुंचे और घेराव कर दिया।
- ITBP कांस्टेबल विकास झोले अपनी मां के लिए इन्साफ की मांग कर रहा है।
- विकास झोले ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया।
Kanpur Police ITBP News: नई दिल्ली: ITBP कांस्टेबल विकास झोले में अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर ये बेबस बेटा सिस्टम के न्याय की सामने गुहार लगा रहा है। फतेहपुर के रहने वाले ITBP कांस्टेबल विकास सिंह की 56 वर्षीय मां निर्मला देवी को सांस और पेट की तकलीफ थी। 13 मई को उन्हें टाटमिल के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डॉक्टरों ने ऐसा गलत इंजेक्शन लगाया कि मां का हाथ काला पड़ने लगा और संक्रमण इस कदर फैला कि 17 मई को डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ा। पीड़ित जवान जब अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पहली बार कमिश्नर के पास पहुंचा, (Kanpur Police ITBP News) तो मामले को CMO को ट्रांसफर किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कमेटी ने कार्रवाई करने की बजाय गोल-मोल रिपोर्ट सौंप दी। इसी बात से नाराज होकर आज ITBP के कमांडेंट और 50 से ज्यादा जवान अपने साथी को इंसाफ दिलाने पुलिस कमिश्नर दफ्तर कूच कर गए।
तनाव बढ़ता देख आनन-फानन में CMO हरिदत्त नेमी को भी मौके पर तलब किया गया। करीब एक घंटे तक चली हाई-लेवल बैठक के बाद अब दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल छोड़ दिया है। देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले एक जवान का ये दर्द सिस्टम को कटघरे में खड़ा करता है, (Kanpur Police ITBP News) जिसने रोते हुए कहा कि जिस मां के हाथों ने उसे पाल-पोसकर फौज में भेजा, आज वो अपनी ही मां को इंसाफ दिलाने के लिए भटक रहा है।
Kanpur Police ITBP News: बहरहाल, अब तीन विभागों की संयुक्त टीम इस लापरवाही की परतें खोलेगी, जिसके बाद ही कृष्णा अस्पताल के प्रबंधन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: साहब-बाबू सुन नहीं रहे..टेंशन में नेताजी! विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, क्या सुशासन तिहार से बढ़ेगी प्रशासनिक कसावट?
- शह मात The Big Debate: UCC पर सियासी दंगल, एक्टिव हुआ मुस्लिम एंगल, इंदौर में हुई बैठक में हुआ गहरा मंथन, क्या समान नागरिक संहिता को लेकर एमपी में मचने वाला है बवाल?
- Surguja Pension Home Delivery: IBC24 की खबर का बड़ा असर, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन, अब घर-घर पहुंच रही वृद्धा पेंशन

Facebook


