शह मात The Big Debate: UCC पर सियासी दंगल, एक्टिव हुआ मुस्लिम एंगल, इंदौर में हुई बैठक में हुआ गहरा मंथन, क्या समान नागरिक संहिता को लेकर एमपी में मचने वाला है बवाल?

MP Politics News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एमपी में UCC यानी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। सरकार ने ucc.mp.gov.in' वेबसाइट लॉन्च की है।

शह मात The Big Debate: UCC पर सियासी दंगल, एक्टिव हुआ मुस्लिम एंगल, इंदौर में हुई बैठक में हुआ गहरा मंथन, क्या समान नागरिक संहिता को लेकर एमपी में मचने वाला है बवाल?

MP Politics News/Image Credit: AI

Modified Date: May 23, 2026 / 11:42 pm IST
Published Date: May 23, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोहन सरकार एमपी में UCC यानी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है।
  • मोहन सरकार ने ucc.mp.gov.in' वेबसाइट लॉन्च की है।
  • शनिवार को इंदौर में UCC को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एमपी में UCC यानी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है और इसके लिए बकायदे सरकार ने ucc.mp.gov.in’ वेबसाइट लॉन्च कर 15 जून तक लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। साथ ही सरकार ने 6 सदस्यीय दल बनाया है, जो अलग-अलग जगह जाकर विभिन्न समाज के लोगों के साथ रायशुमारी कर रहा है। (MP Politics News) शनिवार को इंदौर में UCC को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें UCC से जुड़ी चिंताओं और सुझावों पर चिंतन-मंथन चला,लेकिन इसी बैठक में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि – दो टूक कहा कि मुस्लिमों को UCC से बाहर रखिए। इतना ही नहीं उन्होंने मुस्लिमों में चार शादियों और तीन तलाक तक को जायज ठहरा दिया।

मुस्लिम समाज की ओर से UCC के विरोध को लेकर मध्यप्रदेश की सियासी तपिश बढ़ गई। BJP ने कहा कि- तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग UCC की खिलाफत कर रहे हैं, (MP Politics News) तो कांग्रेस ने नसीहत देते हुए कहा कि- सरकार , UCC थोपने की बजाय लोगों की असहमतियों को सुने।

MP Politics News: ये तय है कि UCC सभी समाजों के अलग अलग कानूनों को यानी पर्सनल लॉ बोर्ड को ख़त्म करके एक कानून तय करेगा, लेकिन जिस तरह से मुस्लिमों की ओर से विरोध हो रहा है। उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं, सवाल ये कि क्या मुस्लिम समाज, UCC के जरिए महिलाओं को मिलने वाली आज़ादी से चिंतित है? (MP Politics News) सवाल ये भी कि – क्या मुस्लिमों को एक से ज्यादा शादी पर लगने वाली पाबंदी का डर सता रहा है? सवाल ये कि- मुसलमान ऐसा क्यों मानते हैं कि-हर सुधार, उन्हें डराने के लिए लाया जाता है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- अगर मुस्लिम UCC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए, तो क्या इन्हें राहत मिलेगी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.