विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का बयान, छत्तीसगढ़ में हाथियों को रोकने बने एलिफैंट कॉरीडोर

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का बयान, छत्तीसगढ़ में हाथियों को रोकने बने एलिफैंट कॉरीडोर

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का बयान, छत्तीसगढ़ में हाथियों को रोकने बने एलिफैंट कॉरीडोर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: August 12, 2019 1:10 pm IST

कोरिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हाथियों को रोकने एलिफेंट कारीडोर बने इसकी आवश्यकता है। वहीं केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय के परसा कोल ब्लाक को मंजूरी देने पर महंत ने ​कहा कि इसके लिए वे कोशिश कर रहे हैं।

read more : रात 9 बजे मैन वर्सेज वाइल्ड में दिखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, ट्वीट कर की ये अपील

को​रिया जिले के दौरे पर आए श्री महंत ने कहा​ कि एलिफैंट कारीडोर बनने के बाद भी 70 से 80 साल के लिए कोल डिपाजिट रहेगा। उन्होने कहा कि वनों को संरक्षित रखना जरूरी है। आगे बिजली बनाने की कोई और तकनीक आ जायेगी।

read more : महिला तहसीलदार की फेसबुक पोस्ट पर छलका दर्द, कलेक्टर सहित आला अधिकारियों को बताया भ्रष्ट, प्रशासन में मचा हड़कंप

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सावन के अंतिम सोमवार को सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत और बेटे सूरज महंत के साथ जिले के सोनहत के मेंड्रा स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। विधानसभा अध्यक्ष महंत ने सांसद रहते हुए हसदेव नदी के उदगम स्थल पर शिव मंदिर बनवाया था। तब से हर साल सावन माह में परिवार समेत पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करते हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/3sFWCJgCI10″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com