झांसा देकर ठगी करने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार

झांसा देकर ठगी करने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार

झांसा देकर ठगी करने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 10, 2021 11:04 am IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 जून (भाषा) जिले में पूजा पाठ के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले राजस्थान निवासी एक कथित ज्योतिषी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी पूजा दूबे से महावीर शर्मा नामक ज्योतिषी ने पूजा-पाठ करने के नाम पर 11 अप्रैल को 53 हजार रुपये नकद एवं साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य के गहने लिए और उन्हें लेकर लापता हो गया।

उन्होंने बताया कि महावीर शर्मा को बुधवार को नई दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। कथित ज्योतिषी मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि बलिया में पूजा—पाठ के नाम पर झांसा देकर ठगी करने के लिए उसने किराये का मकान लिया था।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में