देर रात कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, विधायक ने कहा बीजेपी के गुंडों की है करतूत

देर रात कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, विधायक ने कहा बीजेपी के गुंडों की है करतूत

देर रात कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, विधायक ने कहा बीजेपी के गुंडों की है करतूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 18, 2019 8:34 am IST

कोरिया। चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला किया गया है, वार्ड 30 से कांग्रेस प्रत्याशी सनी चौहथा पर हमला किया गया। घटना आज देर रात 12 बजे गोदरीपारा में सड़क में पीछे की है जिसमें अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें —  पुलिस ने छत्तीसगढ़ के 70 बच्चों को कराया आजाद, बंधक बनाकर ओडिशा, चे…

इसके बात आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी ने विधायक विनय जायसवाल के साथ जाकर चिरमिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करने की बात कही है। वहीं इस मामले में विधायक विनय जायसवाल का आरोप है कि बीजेपी के गुंडे हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें — NMDC, बैलाडीला लौह अयस्क खदान की लीज सशर्त 20 वर्षों के लिए बढ़ाई गई

कांग्रेस विधायक ने कहा कि 15 साल से पूरे छत्तीसगढ़ सहित चिरमिरी में जो आतंक फैलाकर रखा गया था उसकी आदत अभी नही गई, पूरे नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में जिस प्रकार का माहौल है उसे देखते हुए लगता है कि भाजपा अब गुंडागर्दी पर उतर आई है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/J-VCLlbKpG8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com