भाजपा विधायक निधन के 24 घंटे बाद ही हो गई उनके पिता की मौत, बर्दाश्त नहीं कर पाए सदमा

भाजपा विधायक निधन के 24 घंटे बाद ही हो गई उनके पिता की मौत, बर्दाश्त नहीं कर पाए सदमा

भाजपा विधायक निधन के 24 घंटे बाद ही हो गई उनके पिता की मौत, बर्दाश्त नहीं कर पाए सदमा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 24, 2021 5:02 pm IST

औरैया: औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी शनिवार को मौत हो गई।

Read More: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 15 जिलों में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, जानिए कहां कब तक रहेगी पाबंदी ?

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवाकर के पिता रामदत्त दिवाकर (92) की मृत्यु शनिवार को हो गई। रामदत्त दिवाकर कई दिनों से बीमार थे। इसी बीच अपने पुत्र की मौत का सदमा वह सह नहीं पाये और उन्होंने अपने फार्महाउस पर आखिरी सांस ली। सूत्रों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सायंकाल यहां यमुना तट पर किया गया।

Read More: पांडिचेरी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने ढूंढ लिया कोरोना का घरेलू उपचार, WHO ने दी मंजूरी? जानिए क्या है हकीकत

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। दिवाकर कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिनका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह पिछले चार दिनों से मेरठ में भर्ती थे और दो दिनों से उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

Read More: कांग्रेस शासित राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की VC में मंत्री सिंहदेव बोले- वैक्सीन का भुगतान राज्य करेगी और पर्ची में फोटो पीएम मोदी की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"