रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल, विपक्ष के मंत्रियो की टिकट कटने पर ली चुटकी

रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल, विपक्ष के मंत्रियो की टिकट कटने पर ली चुटकी

रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल, विपक्ष के  मंत्रियो की टिकट कटने पर ली चुटकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 30, 2019 10:13 am IST

रायगढ़। शनिवार को सीएम भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। वे लालजीत सिंह राठिया के नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि वे लालजीत सिंह राठिया का आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। कांग्रेस को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में बहुत उत्साह और जोश है। उन्होने कहा कि 20 साल से जो केंद्र में मंत्री थे और यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे थे भाजपा ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और उनकी टिकट काट दी गई।
ये भी पढ़ें –जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ कैम्प के पास कार में विस्फोट
भाजपा में प्रजातंत्र नाम की कोई चीज नहीं हैं और हिटलरशाही तरीके से पार्टी चलाई जा रही है। इसका खामियाजा उन्हें लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होने कहा कि मोदी जी के 60 महीने और कांग्रेस के 60 दिन तुलना करके देख लीजिए। भाजपा ने काला धन लाने की बात कही थी, हर खाते में 15 लाख जमा करने का वादा किया था, स्वामीनाथन कमेटी को लागू करके किसानों को डेढ गुना लागत मूल्य देने और 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा भी किया था, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। राहुल जी ने जो वादा किया था दस दिन में ऋण माफी करने का, 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी का, लोहांडीगुडा मे जमीन वापस करने का और बिजली बिल हाफ करने का वो सभी वादा हमने पूरा किया।
ये भी पढ़ें –स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का पूर्व मुख्यमं…

उन्होने ये भी कहा कि 35 किलो चावल का वादा भी हम आचार संहिता के बाद जल्द पूरा करेंगे। उन्होने पुनीत गुप्ता मामले मे कहा कि नान घोटाला मामले में सीएम सर का नाम आया है उसी की जांच के लिए हमने एसआईटी का गठन किया है जांच चल रही है, पुनीत गुप्ता सरकारी मुलाजिम है और अगर कोई सरकारी ममुलाजिम गड़बड़ करता है तो उसकी जांच चल रही है। रमन सिंह की दामाद की बात चल रही है लेकिन दामाद ने 59 करोड़ में दान की बिल्डिंग को गिरवी रख दी। .बिना बजट के आपने 50 करोड़ खर्च कर दिया इसकी स्वीकृति नहीं ली, बिना शासन के अनुमति के पदों में आपने भर्ती कर दी। ऐसी भर्ती जिसका वेतन चीफ सेक्रेटरी के बराबर है। ये तो रमन सिंह के बराबर हो गया था। उन्होने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने क्या दामाद को इतनी छूट दे रखी थी। उन्होंने भाजपा के नए चेहरों के संबंध में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की समिति नाम लेकर कुछ और गई थी और सारे नामों को रद्दी में फेंक दिया, और एक नई सूची बनाई गई और इसमें प्रदेश के नेताओं की कोई सहमति नही थी और नए लोगों को नाम दे दिया गया। उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में कोई संस्कार नहीं है। आरएसएस में महिला होती नहीं , सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये अपने ही दल की महिलाओं के खिलाफ भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते। राहुल जी ने विधानसभा के पहले जिस तरह से ऋण माफी की योजना लाई थी उसी तरह 72 हजार की योजना भी कांग्रेस का एक मास्टर स्ट्रोक है जिसमें कम आय वाले लोगों को सालाना 72 हजार मिलेगा जिसका जवाब भाजपा को मिलेगा। उन्होने कहा कि अमित शाह ने 65 प्लस का टारगेट फिक्स किया लेकिन हमने पूरा किया अब रमन सिंह 11 सीटे जीतने की बात कह रहे हैं उस टारगेट को हम पूरा करेंगे।


लेखक के बारे में