कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू की मौत, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चल रहा था इलाज

कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू की मौत, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चल रहा था इलाज

कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू की मौत, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चल रहा था इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 24, 2020 8:35 am IST

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसार रही है, अब इस बीमारी से कलेक्टर कार्लालय में पदस्थ बाबू की मौत हो गई है। मरीज बाबू का का इलाज चल रहा था लेकिन उन्हे बचाया नही जा सका। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कलेक्टर ने इस मौत की खुद पुष्टि की है, कार्यालय में पदस्थ बाबू पॉजिटिव आया था, वहीं बाबू के संपर्क में आए अन्य 5 कर्मचारी भी पॉजिटिव हैं, इनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में कोरोना के 36 नए केस और सामने आए, 2000 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

बता दें कि उज्जैन में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, देर रात भी यहां 13 नए मरीज मिले थे। जिसके बाद अब उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 100 पहुंच गया है। अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन की रिपोर्ट मौत के बाद आई है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से करेंगे बात

इसके पहले यहां 13 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर शशांक मिश्र ने बताया कि इनमें जिला अस्पताल की नर्स, कलेक्ट्रेट का बाबू और 1 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब सभी मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 1684 नए मामले, 37 ने तोड़ा दम, 23077 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com