भोपाल पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी

भोपाल पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी

भोपाल पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 10, 2018 8:35 am IST

भोपाल- इंदौर बस हादसे के बाद से भोपाल पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है. पुलिस ने एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. 9479990602, 9479990604 इन नंबरों पर कॉल कर अभिभावक शिकायत कर सकते हैं. पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर 7587602055 भी जारी किया है. इस नंबर पर भी अभिभावक अपनी शिकायत या कोई फुटेज भी भेज सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- इंदौर स्कूल बस हादसे के जिम्मेदारों को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब 

आपको बतांदे बच्चों की सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के बाद पुलिस ने गुरुवार को DIG भोपाल ने अफसरों की बैठक बुलाई है. बैठक में स्कूल संचालक, अभिभावक शामिल होंगे. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी. बैठक में स्कूल संचालकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. साथ ही बैठक में अभिभावकों से भी शिकायतें सुनी जाएगी.

ये भी पढ़ें- इंदौर बस हादसे की मृतक बच्ची की आंखें रौशन करेंगी किसी की जिंदगी

वहीं इस बीच भोपाल के सेंट मैरी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. स्कूल की बस में स्पीड गवर्नर, जीपीएस और कैमरा कुछ भी नहीं पाया गया है. मध्यप्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया जिसमें ये सारी खामी पकड़ी गई. प्रबंधन से 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है. वहीं जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है.

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में