28 अगस्त को नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास, सीएम बघेल ने सोनिया और राहुल गांधी को भेजा न्यौता

28 अगस्त को नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास, सीएम बघेल ने सोनिया और राहुल गांधी को भेजा न्यौता

28 अगस्त को नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास, सीएम बघेल ने सोनिया और राहुल गांधी को भेजा न्यौता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: August 15, 2020 7:50 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में बनने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए मती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्यौता भेजा है। बघेल ने पत्र लिख कर मती गांधी से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में और राहुल गांधी को अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने का आग्रह किया है।

पढ़ें-कोरोना काल में मीट खाना सुरक्षित है? लोगों के जहन म…

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि इस समारोह में आपकी उपस्थिति हमें आनंदित करने के साथ प्रोत्साहन भी देगी।

पढ़ें- सीएम बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन 12 कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान.. देखिए

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि 1 नवंबर 2000 को राज्य निर्माण के साथ ही सर्व सुविधायुक्त नये विधानसभा भवन की लगातार आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो राज्य की प्रगति और आकांक्षाओं के अनुरूप हो। इस आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के निर्माण का निर्णय लिया है।

पढ़ें- NH गोयल वर्ल्ड स्कूल में फहराया तिरंगा, गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को किया याद

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि इस नये भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक दिखेगी। यह भवन स्टेट आफ दी आर्ट तकनीक से सुसज्जित होगा। इस भवन को विधानसभा और उसके सदस्यों की वर्तमान और भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए डिजाईन किया गया है।


लेखक के बारे में