रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर माओवाद, विकास यात्रा और पेट्रोल डीजल के दाम के मुद्दे पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ बघेल ने संकल्प यात्रा पर निकलने से पहले कहा है कि नक्सली सरकार के नियंत्रण से बाहर चुके हैं। नक्सलियों से सिर्फ डॉ रमन सिंह ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों में माओवाद का भय खत्म हो गया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हम जीरम घाटी जाएंगे।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी स्कूल खुलने से पहले करेंगे बड़ा आंदोलन, 26 मई को ऐलान-ए-जंग
ये भी पढ़ें- डिप्टी कलेक्टर पर जानलेवा हमला,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
आपको बतादें 25 मई को जीरम हमले की पांचवी बरसी है। जीरम हमले में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता शहीद हो गए थे। जिसमें नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित कई दिग्गज शामिल थे। कांग्रेस पांच साल बाद 25 मई को फिर से उसी दिन उसी जगह से संकल्प यात्रा निकालेगी। दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर कांग्रेसी महेंद्र कर्मा के गांव जाएंगे जहां वे उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद जीरम हमले की जगह पर जाकर पुष्प अर्पित करेंगे।
भूपेश बघेल ने बीजेपी की विकास यात्रा पर भी चुटकी ली है। भूपेश बघेल ने विकास यात्रा का सरकारीकरण बताया। भूपेश ने कहा कि ”रमन सरकार बूझने से पहले ही भभक रही है”। बघेल ने विकास यात्रा में सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बघेल ने बीजेपी की ”विकास यात्रा को विनाश यात्रा बताया है”।
ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने बीजेपी सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को लैंड माइन से उड़ाया
बघेल ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर भी रमन सरकार पर निशाना साधा है। बघेल ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम को दुर्भाग्यजनक बताया और कहा कि सरकार को देश की आमजनता से कोई लेना-देना नहीं है। बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि यही नेता UPA के शासनकाल में आमजनता की दुहाई देकर आंदोलन करते थे। लेकिन आज उन्हें इनकी कोई परवाह नहीं है।
वेब डेस्क, IBC24