भूपेश ने लगाई कलेक्टर्स और एसपी की क्लास, कॉन्फ्रेंस में कहा- ठीक से काम नहीं कर रहे

Ads

भूपेश ने लगाई कलेक्टर्स और एसपी की क्लास, कॉन्फ्रेंस में कहा- ठीक से काम नहीं कर रहे

  •  
  • Publish Date - January 29, 2019 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य के सभी कलेक्टर्स और एसपी की क्लास ली। कलेक्टर्स, एसपी कॉन्फ्रेंस में भूपेश ने सख्ती दिखाते हुए अफसरों को घुड़की भी लगाई। उन्होंने कहा कि आम लोग मेरे जनदर्शन में उस स्तर की समस्याएं लेकर आ रहे हैं जो कलेक्टर और एसपी स्तर पर ही निपटाई जा सकती हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि कलेक्टर और एसपी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नामांतरण, बंटवारा और थाने में गलत एफआईआर जैसे काम लेकर लोग अगर मुख्यमंत्री के पास आएंगे तो इसका मतलब यही हुआ कि कलेक्टर, एसपी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को आम आदमी की परेशानियों को समझना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने डीएमएफ के फिजूलखर्ची की बात भी उठाई। उन्होंने कहा कि इसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा। इस राशि से बड़ी बिल्डिंग बनाने से कोई फायदा नहीं होगा। इस राशि से टीचर, डाक्टर नियुक्त करेंगे तो बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमएफ माईनिंग प्रभावित लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए, उनके कल्याण के लिए है न कि ठेकेदारों के लिए।

यह भी पढ़ें : लोकसभा प्रभारियों ने कांग्रेस के लिए खड़ी की मुसीबत, पैनल तैयार करने की बजाय खुद कर रहे टिकट की दावेदारी 

हालांकि कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरा कहा कि मुझे अपने अफसरों पर भरोसा है। मुझे काम कराना आता है और जो नहीं करता उससे भी काम कराना आता है। बता दें कि यह कॉन्फ्रेंस तय समय 11 बजे से करीब 1 घंटे देर से 12 बजे शुरु हुई थी।