जीरम पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार पर साधा निशाना

Ads

जीरम पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार पर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - May 25, 2018 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

केशलूर। जीरम घाटी की बरसी पर संकल्प यात्रा की शुरुआत करने के साथ ही कांग्रेस ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की चाह है। उन्होंने कहा कि जीरम घटना का फायदा मुख्यमंत्री को हो रहा है, इसलिए ही जांच नहीं हो रही है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पूनिया ने कहा कि जीरम के मारे गए नेताओं के साथ न्याय नहीं हुआ। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरी घटना की नए सिरे से जांच होगी।

यह भी पढ़ें : मोदी 29 मई को जाएंगे सिंगापुर और इंडोनेशिया दौरे पर

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि एनआईए की जांच में, षड़यंत्र के पक्ष की जांच नहीं की गई। परिवर्तन यात्रा के दौरान जानबूझकर सुरक्षा हटाई गई थी।

वेब डेस्क, IBC24