माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लेकर भूपेश निकले पदयात्रा पर

माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लेकर भूपेश निकले पदयात्रा पर

माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लेकर भूपेश निकले पदयात्रा पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 13, 2017 2:09 pm IST

 छत्तीसगढ़ में चुनावी  हलचल धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है कुछ दिन पहले जहा पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने भोरमदेव मंदिर से छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी.वही आज  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने  माता बम्लेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर जन अधिकार पदयात्रा का शुभारंभ किया है।इस अवसर पर भूपेश बघेल के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी सचिव कमलेश्वर  पटेल ,नेता प्रतिपक्ष श्री टी एस सिंहदेव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे,विधायक मोहन मरकाम सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के नेता एवं हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा प्रारम्भ किया.

कुर्सी तक पहुंचने के लिए 6 दिन की पदयात्रा पर भूपेश बघेल

यात्रा 6 दिन चलेगी और भिलाई में खत्म होगी पदयात्रा को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र से सरकार पर हमला करने की रणनीति है. यात्रा शुरु करने से पहले बघेल ने धान का समर्थन मूल्य और बोनस का मुद्दा उठाया. भूपेश बघेल अपनी पदयात्रा किसान मजदूर और राज्य में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर केंद्रित करेंगे.


लेखक के बारे में