रायपुर गोइंग पिंक के पहले राजधानी में जमा बिब कार्निवल का रंग
रायपुर गोइंग पिंक के पहले राजधानी में जमा बिब कार्निवल का रंग
रायपुर। जैसे-जैसे 12 नवंबर करीब आता जा रहा है, रायपुर गोइंग पिंक को लेकर रायपुरियंस और आसपास के शहरों के लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। नया रायपुर में 12 नवंबर को महिलाओं को फिटनेस और ब्रेस्ट कैंसर से सतर्कता का संदेश देने के लिए रायपुर गोइंग पिंक नाम से हेल्थ अवेयरनेस रन हो रहा है।
इस इवेंट में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इन्ही प्रतिभागियों को बिब और किट्स देने के लिए रायपुर के अंबुजा मॉल में दो दिन का बिब कार्निवल गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित किया गया।
कार्निवल के दोनों ही दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भारी संख्या में जुटे रायपुरियंस ने मेले जैसा नजारा बना दिया। प्रतिभागियों के साथ-साथ उन लोगों की भी बड़ी संख्या कार्निवल में दिखी, जो रायपुर गोइंग पिंक इवेंट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।
रायपुर गोइंग पिंक रन में कुल चार कैटेगरी 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी रन के लिए है। फिटनेस आइकॉन, सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे। ज़ुम्बा आर्टिस्ट समीर सचदेवा भी प्री रन इवेंट में ज़ुम्बा के जरिये प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


