नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पूरा देश की राजनीतिक दलों के नेता जनता को साधने के लिए लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने राजनांदगांव लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, सांसद अभिषेक शुक्ला और पूर्व सांसद और राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव भी शामिल हैं।
बता दें लोकसभा चुनाव 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। लेकिन इस बार सत्ता पलट होने के साथ ही मतदाताओं के रूझान भी अलग नजर आ रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा जीत के लिए अगल-अलग तरीकों से जनता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है।