MP में जल्द होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, वीडी शर्मा ने कहा ‘कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे’

MP में जल्द होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, वीडी शर्मा ने कहा 'कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे'

MP में जल्द होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, वीडी शर्मा ने कहा ‘कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 5, 2020 9:48 am IST

भोपाल। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि जल्दी ही मध्यप्रदेश के लिए उपचुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होने कहा कि “राहुल गांधी ने सर्वे कराया है जिसमें बीजेपी हार रही है”। बीजेपी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है,जनता बीजेपी के साथ है। कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:भांडेर विधानसभा में पूर्व CM कमलनाथ का दौरा, चुनावी सभा में बोले- हमारी वोटों की सरकार थी, इनकी न…

उन्होने कहा कि जनता कांग्रेस का वचन पत्र पहले भी देख चुकी है, कांग्रेस ने क्या किया उसको भी सभी ने देखा है, बीजेपी भी संकल्प पत्र लाएगी, बीजेपी जो कहती है वो करती है। बीजेपी ने 6 महीनों में जितना काम किया है उसको बयां नही किया जा सकता। एक के बाद एक काम बीजेपी की सरकार ने किया, विकास की बातें जो बीजेपी ने की है वो कर रही है। आगे उन्होने कहा कि बीजेपी में कोई विरोध नही है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: विधवा के साथ गैंगरेप, सरपंच पति सहित 5 लोगों ने वारदात …

बता दें कि मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, कांग्रेस ने अपने 24 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं 4 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाकी है, जबकि बीजेपी ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: BJP सरकार पर कांग्रेस ने लगाए आरोप, हरी खाद के नाम पर 110 करोड़ का …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com