भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार देखकर जोगी का तंज, सरकार अनुसूचित जाति एवं आदिवासी विरोधी

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार देखकर जोगी का तंज, सरकार अनुसूचित जाति एवं आदिवासी विरोधी

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार देखकर जोगी का तंज, सरकार अनुसूचित जाति एवं आदिवासी विरोधी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 12, 2018 9:01 am IST

 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने राज्य सभा के लिए भाजपा द्वारा आदिवासी ‘ ओर अनुसूचित जाति  समाज से उम्मीदवार तय न किये जाने पर कहा की भाजपा आदिवासी समाज व अनुसूचित जाति समाज की विरोधी है दोनो समाज का उपयोग केवल वोट प्राप्ती के लिए इस्तमाल करती है जो की अब साफ हो गया है। 

ये भी पढ़े – सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं सरोज पांडेय, व्हीलचेयर से पहुंची नामांकन भरने

 सीट रिक्त हुई उस पर अनुसूचित जाति या आदिवासी को उस सीट पर प्रदेश में जनसख्या के बाहुल्य को देखते हुए और समाज को महत्व देते हुए तय किया जाना था किंतु भाजपा ने दोनों वर्गो के साथ अन्याय ओर अपमान करते हुए उनका हक छीना है। 

ये भी पढ़े – जोगी ने सरकार की एक और उपलब्धि गिनाई बताया झुग्गी में भी छत्तीसगढ़ नंबर वन

जोगी ने कहा की जनता कांग्रेस छत्तीस गढ़ की सरकार बनने पर राज्य सभा  में आदिवासी समाज एव अनुसूचित जाति  समाज को अवसर दिया जायेगा जोगी ने कहा की आदिवासी समाज और अनुसूचित जाति समाज यह भली भांति जान गया है की  भाजपा के शासन में  समाज के हक को छीन केवल राजनीतिक फायदे के लिए  आदिवासी एव अनुसूचित जाति  समाज का फायदा उठाया गया है पर अब आदिवासी एव अनुसूचित जाति का समाज इनके झांसे में नही आयगा विधान सभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के साथ रहेगा।

ये भी पढ़े – लोक सूरज अभियान के दूसरा दिन रमन ला कह डालिस श्रवण कुमार

 जोगी  ने कहा की आदिवासी ओर अनुसूचित जाति के विधान सभा मे भी अन्य वर्गों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के  उम्मीदवार होंगे और उनकी भी जीत तय है। ज्ञात हो की आज भाजपा ने सरोज पांडेय को अपना उम्मीदवार घोषित कर नामांकन भी भरवा दिया है वही कांग्रेस ने भी अपना दांव फेका है लेखराम साहू के नामांकन से। 

 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में