BJP ने पांच करोड़ गबन के आरोपी को बनाया युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी
BJP ने पांच करोड़ गबन के आरोपी को बनाया युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी
पांच करोड़ के गबन के आरोपी शिवम तिवारी को बीजेपी युवा मोर्चा में मीडिया प्रभारी बनाये जाने के बाद बीजेपी अब सफाई देने में जुट गई है !। जबलपुर की पनागर विधानसभा सीट से विधायक इंदू तिवारी के भतीजे शिवम तिवारी को मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है शिवम तिवारी के शिवम ट्रांसपोर्ट पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी फैज अहमद किदवई ने एफआईआर दर्ज करने के लिए जबलपुर कलेक्टर को लिखा है। पुलिस ने जांच के दौरान आपूर्ति निगम से कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।पूरे मामले पर बीजेपी का कहना है की शिवम् के मामले की जानकारी न्युक्ति होने के बाद सामने आयी है बीजेपी इस मामले में फिलहाल पूरी जानकारी इकठ्ठा कर रही है !

Facebook


