भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 17, 2020 10:57 am IST

सूरजपुर। जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह का निधन हो गया है, विजय प्रताप सिंह दिवंगत नेता शिवप्रताप सिंह के पुत्र थे, जो कि काफी समय से बीमार चल रहे थे, वे किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। विजय प्रताप सिंह 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रेमनगर से BJP के प्रत्याशी बनाए गए थे।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली इकाई की स्थापना, बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट का होगा उ…

विजय प्रताप सिंह को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कोयंबटूर ले जाया गया था, अस्पताल ले जाते समय
ही उनकी मौत हो गई। विजय प्रताप सिंह के निधन से सूरजपुर जिले समेत अविभाजित सरगुजा में शोक की लहर फैल गई है। वे सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर निवासी थे। वर्तमान में वे ओडग़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य थे। वे अविभाजित सरगुजा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे थे।

ये भी पढ़ें: खूंटाघाट में फंसे युवक के रेस्क्यू पर CM भूपेश ने भारतीय वायुसेना क…

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने से उन्होंने बगावत भी किया था। फिलहाल वे भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। उनके पिता स्व. शिवप्रताप सिंह राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे। विजय प्रताप सिंह के असमय निधन से उनके परिजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत उनके क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: हाथी को दी गई थी दर्दनाक मौत, शरीर पर कई जगह मिले जलने के निशान


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com