BJP नेता उपासने का बड़ा बयान, पार्टी की ऐसी हालत चिंतन का विषय, पराक्रम की जगह परिक्रमा को मिला महत्व

BJP नेता उपासने का बड़ा बयान, पार्टी की ऐसी हालत चिंतन का विषय, पराक्रम की जगह परिक्रमा को मिला महत्व

BJP नेता उपासने का बड़ा बयान, पार्टी की ऐसी हालत चिंतन का विषय, पराक्रम की जगह परिक्रमा को मिला महत्व
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: August 16, 2020 4:25 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता सच्चिदानंद उपासने का बड़ा बयान सामने आया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे के बीच उन्होंने संगठन और पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 15 सालों में सत्ता में रहने के बाद भी यदि पार्टी की ऐसी हालत हुई है, तो इसके लिए निष्ठावान कार्यकर्ता की उपेक्षा जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें: थाने में शिकायत दर्ज कराने आई महिला से प्रधान आरक्षक ने की बदसलूकी, हुआ निलंबित

उन्होने कहा कि ये स्वीकार करने में उन्हें कोई हिचक नहीं है कि 15 सालों की सत्ता में हममें कई दुर्गुण आए। इसका नुकसान एक व्यक्ति को नहीं हुआ, बल्कि पार्टी और विचारधारा को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीते दौर में पार्टी के भीतर योग्य, परिश्रमी पराक्रमी कार्यकर्ता संगठन की नजरों में खुद होते थे लेकिन फिर पराक्रम की जगह परिक्रमा को महत्व मिलने लगा, ये चिंतन करने की जरूरत है कि पार्टी की ऐसी हालत क्यों हुई। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर उनका दर्द भी छलक आया।

ये भी पढ़ें: मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में किया गया कोरोना जांच, ती…

उन्होंने कहा कि अब भी देर नहीं हुई अगर 2023 में वापसी करनी है तो निष्ठावान कार्यकर्ता को और स्नेह दें, प्यार दें, उन्हें पूरी तवज्जो मिलनी चाहिए वो पद के नहीं सम्मान के भूखे हैं। इधर, कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि BJP नेताओं के भ्रष्टाचार और अपनी जन विरोधी नीतियों के कारण हारी जबकि हार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया गया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी RSS चीफ मोहन भागवत से पूछा- मुख्यमंत…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com