अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध्यप्रदेश में जारी है राजनीतिक दांवपेच

अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध्यप्रदेश में जारी है राजनीतिक दांवपेच

अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध्यप्रदेश में जारी है राजनीतिक दांवपेच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: March 9, 2020 5:12 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी घमासान के बीच बीजेपी ने भी कमर कस ली है, एक तरफ जहां सीएम कमलनाथ मंत्रियों से सीएम हाउस में चर्चा कर रहे हैं, वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर में भी कई भाजपा नेताओं के साथ बैठक जारी है, बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए नई तारीखें, दिल्ली हिंसा के कारण स्थगित की थी परीक्षाएं

बता दें कि कल कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसी बीच खबर यह भी है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 19 विधायक बेंगलुरू में हैं, जिन्हे बेंगलुरू के व्हाइट फील्ड एरिया के क्लब से यलहंका के पास अन्गशना रिसोर्ट में शिफ्ट किया गया है। वहीं सचिन पायलट को सिंधिया को मनाने की जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें: सियासी घमासान के बीच सोनिया गांधी से देर रात मुलाका…

राजधानी भोपाल में कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक 12 बजे होगी, वहीं बीजेपी ने शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक करेगी। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोनिया गांधी से भी मुलाकात हो सकती है ऐसा भी अनुमान लगाया जा सकता है, वहीं देर रात सीमए कैबिनेट मीटिंग भी बुला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया सेंसरशिप पर उठाए सवाल, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com