भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- आबादी के हिसाब से बने श्मशान और कब्रिस्तान

भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- आबादी के हिसाब से बने श्मशान और कब्रिस्तान

भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- आबादी के हिसाब से बने श्मशान और कब्रिस्तान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: October 26, 2020 1:38 pm IST

उन्नाव: अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि आबादी के हिसाब से ही श्मशान और कब्रिस्तान बनाये जाने की जरूरत है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 720 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 5 संक्रमितों की मौत

साक्षी महाराज ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के हिसाब से ही कब्रिस्तान और श्मशान होने चाहिये।

Read More: पंजाब ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, बंगाल के शेर करेंगे बल्लेबाजी

उन्होंने कहा ”अगर किसी गांव में एक भी मुसलमान होता है तो वहां कब्रिस्तान बहुत बड़ा होता है। वहीं आप लोग खेत की मेड़ या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। क्या यह घोर अन्याय नहीं है?” लोगों ने जब मजबूरी होने की बात कही तो सांसद साक्षी महाराज ने कहा ”मजबूरी कुछ भी नहीं है। बस, हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए।”

Read More: देश के हर नागरिक को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी कही ये बात…

भाजपा सांसद ने उदाहरण पेश करते हुए कहा ”जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था तब अमर शहीद गुलाब सिंह को किसने बुद्धि दी होगी। वह तो पढ़े-लिखे भी नहीं थे। उस दौर में उन्होंने चुपचाप जाकर लखनऊ में झण्डा फहराया था।”

Read More: BSP के प्रचार वाहन में तोड़फोड़, ड्राइवर और उसके साथी को पीटा, बीजेपी प्रत्याशी पर लगे आरोप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"