सांसदों की बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा सांसद, सीएम ने साधा पूर्व सीएम पर निशाना कहा किस हैसियत से रोका

सांसदों की बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा सांसद, सीएम ने साधा पूर्व सीएम पर निशाना कहा किस हैसियत से रोका

सांसदों की बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा सांसद, सीएम ने साधा पूर्व सीएम पर निशाना कहा किस हैसियत से रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 5, 2019 7:16 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ बैठक के बाद कहा कि सांसदों के साथ बैठक हो गई है। सीएम ने कहा भाजपा ने 21 सौ समर्थन मूल्य और 3 सौ बोनस देने को घोषणा की थी, लेकिन ये वादा नहीं निभाया। जबकि हम 25 सौ रु में धान ख़रीदना चाहते हैं, लेकिन केंद्र वादों से मुकर रही है।

यह भी पढ़ें —न्यूड VIDEO VIRAL होने के बाद इस गायिका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कहा अलविदा

सीएम ने कहा कि तत्कालीन रमन सरकार ने केंद्र से धान ख़रीदी पर नियमों को शिथिल कराया था। अब हम यही मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होने कहा कि बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा सांसदों को जानकारी भेजी गई थी। राज्योत्सव में भी भाजपा पदाधिकारियों की निमंत्रण भेजा गया था। इस दौरान Cm भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह बताएं किस हैसियत से सांसदों को बैठक में आने से रोका है, न तो वे संसदीय दल के नेता और न ही विधायक दल के नेता हैं। सीएम ने कहा कि सांसदों को हमने पत्र भेजा था।

यह भी पढ़ें — सरपंच की बेटी से रेप की कोशिश, मचाने लगी शोर तो 100 फीट गहरी खाई में फें​ककर फरार हुए आरोपी

बता दें कि आज यहां तीन बैठकें होगी, दूसरी बैठक सर्वदलीय होगी। वहीं बैठक में भाजपा शामिल नही हुई है, और न ही भाजपा के सांसद बैठक में पहुंचे थे। तीसदी बैठक किसान संगठनों के साथ होगी। वहीं भाजपा ने कहा है कि हमें बैठक में नहीं बुलाया गया, हमें बैठक का मुद्दा नही मालुम लेकिन हम किसानों के साथ हैं और इसीलिए 15 नवंबर से धान खरीदी की मांग कर रहे हैं।

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/xWpt1TGAp4s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com