बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम के साथ गए थे लखनऊ

Ads

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम के साथ गए थे लखनऊ

  •  
  • Publish Date - July 29, 2020 / 02:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, आज वीडी शर्मा की रिपोर्ट आयी है, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष CM शिवराज, मंत्री अरविंद भदौरिया और संगठन मंत्री के साथ गए लखनऊ थे। ये चारों लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: इस जिले में 5 अगस्त तक लागू रहेगा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर लिया गया फैसला

CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके पहले कल देर शाम संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी थी।

ये भी पढ़ें: शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन जारी, 6 करोड़ 92 लाख रुपए का आबंटन

मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं, सीएम शिवराज का चिरायु अस्पताल में इजाज चल रहा है, वहीं अब वीडी शर्मा को भी इलाज के लिए लाया गया है।