मप्र : सिर पर भाजपा की टोपी ही सबसे बड़ा हेलमेट !
मप्र : सिर पर भाजपा की टोपी ही सबसे बड़ा हेलमेट !
अगर आपने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है तो आप बेखौफ होकर, यातायात सहित दूसरे नियमों को तोड़ सकते हैं, ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अलीराजपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल का कहना है, दरअसल अलीराजपुर स्थानीय निकाय के चुनावों के लिये मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है, इसी को लेकर जिले के जोबट नगर में भाजपा ने वाहन रैली का आयोजन किया, इस रैली में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, एक ही बाइक पर न सिर्फ तीन-तीन लोग बैठे दिखाई दिए बल्कि, लोगों ने हेलमेट भी नहीं पहने, इस पर सवाल पूछे जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सिर पर भाजपा की टोपी ही आज की तारीख में उनके कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा हेलमेट है ।

Facebook


