धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस बोली घड़ियाली आंसू बहा रही बीजेपी, सांसद सोनी ने किया लखमा के बयान पर पलटवार 

धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस बोली घड़ियाली आंसू बहा रही बीजेपी, सांसद सोनी ने किया लखमा के बयान पर पलटवार 

धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस बोली घड़ियाली आंसू बहा रही बीजेपी, सांसद सोनी ने किया लखमा के बयान पर पलटवार 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: January 13, 2021 1:27 pm IST

रायपुर। धान खरीदी में अव्यवस्था को आज बीजेपी ने विधानसभा स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए राज्य सरकार को निशाने पर लिया। इधर कांग्रेस भी भाजपा पर पलटवार करती नजर आयी। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन किया।

read more: डीजीपी अवस्थी ने पुलिस अफसरों से की चर्चा, बोले- अधिकारी नैतिक मूल्यों को रखें बरकरार

मंत्री कवासी लखमा के बयान पर बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि  “मंत्रिमंडल के सदस्य अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अपना विश्वास खो चुकी है, इसकी खीज में मंत्री इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। बता दें कि मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी को चुल्लू भर पानी में डूबने की बात कही थी। 

read more: भरे बाजार युवक के साथ पार्षद द्वारा मारपीट का मामला, पीड़ित परिवार न…

बिलासपुर जिले में भी धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों की परेशानी को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां आयोजित विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में शामिल हुए। वहीं पत्थलगांव में भी धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन हुआ, यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय धरने में शामिल हुए।

read more: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभक…

इधर बलौदाबाजार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, गौरीशंकर अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यहां भाजपा ने धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

read more: जानकारी के साथ मनोरंजन, हल्बी, गोंड़ी, छत्तीसगढ़ी में किया जा रहा है …

राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन भर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा का किसानों के लिये धरना फ्लॉप साबित हुआ है, भाजपा नेता किसानों के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बह रहे हैं। भाजपा के प्रदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी किसानों के नाम घड़ियाली आंसू बहा रही है, बीजेपी नेता किसानों के मुद्दे पर मोदी से चर्चा नहीं करते, सरकार ने 15 साल तक किसानों से ठगी की है। 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AmhuZ1VYXPA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/rF4pKLdENgU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com