इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने भाजयुमो की अनोखी पहल, कोरोना वारियर्स को पिला रहे आयुर्वेदिक काढ़ा

इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने भाजयुमो की अनोखी पहल, कोरोना वारियर्स को पिला रहे आयुर्वेदिक काढ़ा

इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने भाजयुमो की अनोखी पहल, कोरोना वारियर्स को पिला रहे आयुर्वेदिक काढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: May 8, 2020 9:09 am IST

भोपाल। कोरोना महामारी से जूझ रहे मध्यप्रदेश में कोरोना वारियर्स की इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए भाजयुमो ने अनोखी पहल की है, जिसके तहत भाजयूमो के कार्यकर्ता थानों में जाकर और फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिला रहे हैं।

ये भी पढ़ें:उज्जैन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा सख्त, कलेक्टर को लगाई फटकार

इस काम के लिए संगठन ने बाकायदा हर थाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को ड्यूटी लगा दी है। संगठन का मानना है कि इस आयुर्वेदिक काढ़ा से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे जवानों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, वह जल्द संक्रमित नही होंगे यदि किसी भूल बस संक्रमित भी हुए तो उन्हे रिकवर होने में इससे मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बयान, इसी महीने से मिलेगी धान MSP की अं…

बता दें कि इस प्रकार के आयुर्वेदिक काढ़ा की सिफारिश खुद पीएम मोदी और आयुष मंत्रालय भी कर चुके हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com