भदोही में दलित किशोरी का शव खेत में मिला

भदोही में दलित किशोरी का शव खेत में मिला

भदोही में दलित किशोरी का शव खेत में मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 1, 2020 12:33 pm IST

भदोही (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारी पुर गाँव में दोपहर बाद हुई।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की चौदह साल की एक दलित किशोरी दोपहर में शौच को गई थी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा तो उसका शव एक खेत में मिला।

उन्होंने बताया की शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मौके पर जिले के आला अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराधियों की खोजबीन की जा रही है।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में