रेल पटरी पर मिला स्थानीय पत्रकार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेल पटरी पर मिला स्थानीय पत्रकार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेल पटरी पर मिला स्थानीय पत्रकार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 13, 2020 8:29 am IST

उन्नाव:उप्र:, 13 नवंबर (भाषा) जिले के सदर कोतवाली इलाके में रेल पटरी पर एक स्थानीय हिन्दी अखबार में काम करने वाले एक पत्रकार का शव मिला है ।पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सदर कोतवाली इलाके में रेल पटरी पर सूरज पांडेय(22) का शव बृहस्पतिवार शाम को मिला । उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया है ।

read more: ओडिशा में कोविड-19 के 1,018 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में एक महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह तथा एक अन्य की भूमिका संदिग्ध है । परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है । शिकायत के अनुसार, सूरज के घर से निकलने के बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।

read more: प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल चुके राज्यों को केंद्र की ओर से 4,382 क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com