महाराष्ट्र के ठाणे में कार में मिला व्यक्ति का शव

महाराष्ट्र के ठाणे में कार में मिला व्यक्ति का शव

महाराष्ट्र के ठाणे में कार में मिला व्यक्ति का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 20, 2021 1:30 pm IST

ठाणे, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर के तिकुजिनीवाड़ी क्षेत्र में रविवार को पार्किंग में खड़ी एक कार से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चीतलसर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, हालांकि घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया गया है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति वोल्टास कॉलोनी का रहने वाला था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा

रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में