फांसी से लटकता पाया गया विवाहिता का शव

फांसी से लटकता पाया गया विवाहिता का शव

फांसी से लटकता पाया गया विवाहिता का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: June 9, 2021 4:50 am IST

अमेठी (उत्तर प्रदेश), नौ जून (भाषा) अमेठी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव माया राम का पुरवा में शीतला प्रसाद यादव की पत्नी कर्मावती का शव आठ जून की शाम कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य कानूनी कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में