प्रेमी के घर मिला नाबालिग प्रेमिका का शव, गुस्साए परिजनों ने किया थाने में पथराव, कई जवान घायल, आरोपियों पर मामला दर्ज

प्रेमी के घर मिला नाबालिग प्रेमिका का शव, गुस्साए परिजनों ने किया थाने में पथराव, कई जवान घायल, आरोपियों पर मामला दर्ज

प्रेमी के घर मिला नाबालिग प्रेमिका का शव, गुस्साए परिजनों ने किया थाने में पथराव, कई जवान घायल, आरोपियों पर मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 2, 2021 10:30 am IST

रतलाम। जिले के सरवन थाना क्षेत्र में कल देर रात नाबालिग लड़की की संदेहास्पद मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सरवन थाने में थोडफोड कर दी। इस घटना में कुछ पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आ गई। नाबालिग लड़की बाजना कि रहने वाली थी वह पढ़ाई के लिए सरवन आना जाना करती थी। किसी कारण बस वह अपने गाँव नहीं पाती तो वह गाँव के ही परिचित के यहां रुक जाती थी। 30 तारीख को वह स्कूल जाने को कहकर घर से निकली थी उसके बाद कल परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी कि हत्या हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचे गए पंचायत सच‍िव, योजना के तहत रुपए निकालने के एवज में ले रहा था घूस

पुलिस जाँच में यह पाया कि लडकी की हत्या उसके प्रेमी के घर में हुई है और दोनों ही नाबालिग हैं । परिजनों नें निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने परिवार वालों को साथ में लेकर पुलिस थाने व पुलिस गाडियों पर देर रात पथराव कर दिया । पुलिस ने कमलेश डोडियार सहित 13 से अधिक लोगों पर बलवा व शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग एवं शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि आरोपी कमलेश डोडियार पर 7 से अधिक मामले पूर्व में भी दर्ज हैं, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है ।

ये भी पढ़ेंः मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ढकेला ठेला, बुजुर्ग को ठेला ढकेलते द…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com