संदिग्‍ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

संदिग्‍ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

संदिग्‍ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 24, 2020 11:39 am IST

अमेठी, 24 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में मंगलवार को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है।

पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अजय अग्रहरि (32) का शव घर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन अब तक लिखित में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यादव ने बताया कि तहरीर आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने छत से घर में आकर अजय की हत्या कर दी, जिसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं।

उनका कहना है कि घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर सो रहे थे।

भाषा सं आनन्‍द देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में