भदोही (उप्र), 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना थाना इलाके के दरवासी गांव में शनिवार को पुलिस ने सरसों के खेत में एक युवती का शव बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और बताया कि देर शाम मृतका की पहचान वाराणसी के मंडुआडीह निवासी सुमन (25) के रूप में हुई है। उसके हाथ पर पति धर्मेंद्र के नाम का टैटू बना हुआ है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दोपहर बाद खेत में सुमन की लाश मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि उसके गले में रस्सी को कसकर खींचा गया है। उन्होंने कहा कि युवती के परिजन वाराणसी से आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द देवेंद्र
देवेंद्र