हर सरकारी विभाग में साइबर जागरूकता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें: मुख्य सचिव

Ads

हर सरकारी विभाग में साइबर जागरूकता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें: मुख्य सचिव

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 12:57 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 12:57 AM IST

लखनऊ, 24 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द ई-जीरो प्राथमिकी प्रणाली को शुरू करें, हर सरकारी विभाग में साइबर जागरूकता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करें।

उन्होंने कहा कि राज्य को साइबर सुरक्षा के मामले में देश में सबसे आगे रहने की कोशिश करनी चाहिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एक उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, गोयल ने प्रधानमंत्री के ‘प्रगति’ समीक्षा प्रणाली के तहत साइबर अपराध से जुड़े नौ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा, “सभी संबंधित विभागों को साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। साइबर अपराधियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे मामलों की नियमित निगरानी होनी चाहिए।”

भाषा आनन्द प्रशांत

प्रशांत