विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जब्त धान यहां के किसानों का नही हुआ तो दे दूंगा विधायक पद से इस्तीफा

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जब्त धान यहां के किसानों का नही हुआ तो दे दूंगा विधायक पद से इस्तीफा

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जब्त धान यहां के किसानों का नही हुआ तो दे दूंगा विधायक पद से इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 25, 2019 10:58 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में धान को लेकर जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान विधानसभा में रायपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आपने समाचार पत्रों दावा किया है कि 1 लाख क्विंटल फर्जी धान जब्त किया है, उन्होने कहा कि मैं दावा करता हूं कि अगर इसमे से 75 हजार क्विंटल धान छत्तीसगढ़ के किसानों का नहीं हुआ तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।

यह भी पढ़ें —विधानसभा में पीसीसी चीफ का सवाल, ‘2013 का घोषणा पत्र क्या बीजेपी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से पूछकर बनाया था?

वहीं रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने भी कहा कि यह अगर यह धान उत्तर प्रदेश का धान नहीं हुआ तो मैं भी विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।

यह भी पढ़ें — व्‍यापमं घोटाले के आरोपियों को दंड का ऐलान, मुख्य आरोपी सहित 31 दोषियों को सुनाई सजा

इसके पहले कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारी दीर्घा खाली रहने पर तंज कसा, धान और किसान के मामले पर स्थगन पर जारी चर्चा के बीच नेता प्रतिपक्ष ने सदन से की मांग कि जिन किसानों का परिपत्र आ गया हो, उनका पंजीयन किया जाए। कांग्रेस के भाजपा सांसदों के घर नगाड़ा बजाने का मामला भी नेता प्रतिपक्ष ने उठाया कहा-सांसदों ने गंगा जल लेकर थोड़े ही कहा था कि हम किसानों का धान खरीदेंगें।

यह भी पढ़ें — पट्टा वितरण के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दिन में जवाब दाखिल करने का निर्देश

धान पर चर्चा के दौरान धरमलाल कौशिक ने कहा इस समस्या का निराकरण 1 दिसम्बर की जगह 1 नवम्बर कर देते तो ऐसी स्थिति नही आती। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुमत के अहंकार में आने की जरूरत नही है मुख्यमंत्री जी। इसपर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा मैं किसी अहंकार में नहीं हूं, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा अहंकार में तो वह थे जो अभी यहां नहीं हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com