जीजा का सिर कलम कर की हत्या, सदमे में पत्नी ने भी लगाई फांसी.. दो महीने पहले भागकर की थी शादी
जीजा का सिर कलम कर की हत्या, सदमे में पत्नी ने भी लगाई फांसी.. दो महीने पहले भागकर की थी शादी
जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर के रमनगरा गांव में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही जीजा की गर्दन काटकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद सदमे में मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है मृतक युवक ने दो माह पहले आरोपी की बहन को भगाकर शादी की थी। इस बात से आरोपी धीरज शुक्ला काफी नाराज था।
मृतक विजेत कश्यप पर लड़की के भाई ने धीरज शुक्ला ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मिंटू उर्फ धीरज शुक्ला ने सबसे पहले कुल्हाड़ी से युवक की गर्दन काट दी और फिर उसके हाथ को भी काट डाला।
पढ़ें- उरकुरा में अवैध शराब के भंडारण मामले में बड़ी कार्र…
बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मिंटू उर्फ धीरज शुक्ला मृतक की गर्दन लेकर ही थाने पहुंच गया था और उसके कबूलनामे के बाद ही पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव की बरामदगी की।
पढ़ें- ममता बनर्जी पर ‘हमले’ से भड़के तृणमूल कांग्रेस के क…
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजेत कश्यप का गांव में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिछले दिनों ही वह लड़की को भगाकर ले गया था।
पढ़ें- 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिल…
बात जब थाने तक पहुंची तो पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। इस बात से खफा लड़की के भाई मिंटू उर्फ धीरज शुक्ला ने बदला लेने की नीयत से शिवरात्रि के दिन विजेत कश्यप को घेर लिया और उसकी गर्दन पर वार कर उसे धड़ से अलग कर दिया। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से तिलवारा थाना इलाके के रमनगरा और उसके आसपास के गांवों में सनसनी मच गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Facebook


