मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से होगा शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से होगा शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से होगा शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 21, 2021 6:38 pm IST

भोपाल, 21 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरु होगा। पहले दिन मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

सबसे पहले रीवा जिले के देवतालाब सीट से विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश गौतम (67) मध्यप्रदेश विधानसभा के नये अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

यह बजट सत्र 26 मार्च तक चलेगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गिरीश गौतम ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा, किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन नहीं भरा है और नामांकन भरने का समय अब समाप्त हो चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। लेकिन इसकी पूरी प्रक्रिया कल (सोमवार को) सदन में होगी।’’

भाषा रावत

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में