छत्तीसगढ़ से निकली बाराती बस पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत, 8 गंभीर

छत्तीसगढ़ से निकली बाराती बस पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत, 8 गंभीर

छत्तीसगढ़ से निकली बाराती बस पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत, 8 गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 13, 2019 1:54 pm IST

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ से बारात लेकर ओडिशा के लिए निकली एक बाराती बस रास्ते में पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, 8 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा ओडिशा के झरीगांव के समीप हुआ।

बताया जा रहा है कि देवभोग के परेवापाली से एक बाराती बस ओडिसा के गुनाबहाल जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा के झरीगांव के समीप यह बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर हैं, इनमें 4 बच्चे भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : इनोवा कार से मिले 10 लाख, 3 आरोपी सहित वाहन जब्त 

बस में 25 लोग सवार थे। घायलों को ओडिसा के झरीगांव में प्राथमिक उपचार के बाद ओडिशा के नवरंगपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया है। वहीं झरीगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


लेखक के बारे में