धान खरीदी को लेकर मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक, इस साल 85 लाख मिट्रिक टन धान खरीदेगी सरकार

धान खरीदी को लेकर मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक, इस साल 85 लाख मिट्रिक टन धान खरीदेगी सरकार

धान खरीदी को लेकर मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक, इस साल 85 लाख मिट्रिक टन धान खरीदेगी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 31, 2019 3:40 pm IST

रायपुर। धान खरीदी को लेकर बनी मंत्रीमंडल उपसमिति की बैठक आज सर्किट हाउस में हुई। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह और मंत्री उमेश पटेल मौजूद रहें। बैठक में धान खरीदी को लेकर ऱणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें —संगठन चुनाव में पूर्व मंत्री के सामने ही हुआ तू तू मै मै, भाजपा जिलाध्यक्ष का अजीबो गरीब बयान…देखिए

बैठक के बाद चर्चा में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और वन मंत्री मो. अकबर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, सरकार उस वादे को पूरा करेगी, 2500 रुपये कीमत के साथ ही किसानों से धान खरीदा जाएगा, पीडीएस के लिए 25 लाख मीट्रिक टन चावल लगता है और इसके लिए 38 लाख मीट्रिक टन धान की जरूरत होती है। बाकी शेष जो धान खरीदी का लक्ष्य है उसकी खरीदी को लेकर चर्चा हुई है। केंद्र सरकार से हमने आग्रह किया है कि हम पूरा धान खरीदना चाहते हैं, जिस तरह से पूर्व में 24 लाख मीट्रिक टन उसना चावल जमा करने की अनुमति हमें मिली थी उसी तरह से इस बार भी केंद्र हमें अनुमति प्रदान करे। 

यह भी पढ़ें — नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने की प्रभारियों की नियुक्ति, भूपेंद्र सवन्नी बने रायपुर के प्रभारी, प्रेम प्रकाश को बिलासपुर की जिम्मेदारी…देखिए

हमें उम्मीद है केंद्र सरकार से अनुमति मिल जाएगी, हम अपना वादा पूरा करेंगे। खरीदी को लेकर किसी तरह से दिक्कत नहीं आएगी। वहीं इस बार बेमौसम बारिश से धान के पैदावारी में देरी हुई है, लिहाजा खरीदी की शुरुआती समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है,इस बार 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी। ताकि खरीदी केंद्रों तक किसान धान लेकर व्यवस्थित रूप से पहुँच सके, खरीदी की तैयारी करने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं वही खरीदी और संग्रहण केंद्रों में व्यापक तैयारी रखी जाएगी, किसानों को परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें — संगठन चुनाव में पूर्व मंत्री के सामने ही हुआ तू तू मै मै, भाजपा जिलाध्यक्ष का अजीबो गरीब बयान…देखिए


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com