कैबिनेट की बैठक आज, शराब नीति और बार नीति में बदलाव सहित इन प्रस्ताव में में लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक आज, शराब नीति और बार नीति में बदलाव सहित इन प्रस्ताव में में लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक आज, शराब नीति और बार नीति में बदलाव सहित इन प्रस्ताव में में लग सकती है मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 5, 2019 12:54 am IST

भोपाल। कमलनाथ कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है। बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में शराब नीति में बदलाव का प्रस्ताव, वन क्षेत्र से लगे रिसोर्ट में बार नीति के सरलीकरण का प्रस्ताव आने की भी संभावना है। बार लाइसेंस के लिए अब 5 लाख की अनिवार्यता खत्म होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें — इसरो वैज्ञानिक की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा, गे-सेक्स पार्टनर ने पैसों के लिए उतारा मौत के घाट

बार लाइसेंस में बदलाव के तहत अब डेढ़ लाख रुपए में लाइसेंस मिलेगा, इसके अलावा 10 कमरों की बाध्यता भी खत्म होकर 5 कमरों तक होगी सीमित होगी। वहीं कैबिनेट में डीजी के 1 पद को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें — मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पत्नी वीणा के साथ डोंगरगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह, संध्या आरती में हुए शामिल

जबलपुर एयरपोर्ट के लिए 50 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन देने का प्रस्ताव भी आने की संभावना है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज बिल्डिंग प्रोत्साहन योजना का मसौदा तैयार किया जाएगा। वहीं मुंबई में बने मध्य प्रदेश के मध्य लोक भवन के संचालन का जिम्मा पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा, पर्यटक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें —  त्योहारी सीजन पर ट्रेनों में हाउस फुल, दिवाली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/yBseSLYbmG4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com